नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- अगर आप 35,000 रुपए से कम कीमत में Samsung का 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की यह डील आपके लिए बेस्ट है। अमेजन पर Galaxy A56 5G पर 13000 रुपए की सीधी छूट मिल रही है जो आपके काम आ सकती है। आपको बताते चलें कि Samsung Galaxy A56 5G की कीमत में हाल ही में बढ़ोतरी हुई है। प्राइस हाईक के बाद फोन के बेस वेरिएंट की कीमत बढ़कर 44,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 959 रुपए तक कैशबैक का फायदा मिल सकता है। Samsung Galaxy A56 5G पर मिल रही जबरदस्त छूट Amazon Great Indian Festival 2026 में Samsung Galaxy A56 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 31,999 रुपए में लिस्टेड है। फोन की प्राइस हाईक के बाद की कीमत 41,999 रुपए है, यानी अभी सेल में ...