दरभंगा, अप्रैल 4 -- लहेरियासराय। बेखौफ अपराधियों ने नौ दिसंबर 2020 को बड़ा बाजार में ही दिनदहाड़े आभूषण की थोक दुकान अलंकार ज्वेलर्स से पांच करोड़ से अधिक के स्वर्णाभूषण लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटनास्थल से महज चंद कदमों की दूरी पर पुलिस थी, लेकिन करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची थी। इसे लेकर व्यवसायियों ने नाराजगी भी जतायी थी। बदमाश करीब आठ की संख्या में पैदल ही आए थे। सबने अपनी बाइक घटनास्थल से दूर गांधी चौक पर खड़ी की थी। दुकान से इस चौक के बीच बदमाश पैदल निकले और लगातार फायरिंग करते रहे। हाथ में तमंचा लहराते हुए बदमाशों ने बाजार में ऐसी दहशत फैलायी कि किसी ने भी उनका विरोध नहीं किया और वे आराम से स्वर्णाभूषण से भरा बैग लेकर भागने में कामयाब रहे। बता दें कि दगरू सेठ नामक प्रसिद्ध आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.