नई दिल्ली, जून 15 -- OnePlus लंबे समय से प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है। लेकिन अब कंपनी एक नए सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने जा रही है। OnePlus ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई N Series की घोषणा कर दी है, जिसका पहला स्मार्टफोन OnePlus N6 होगा। खास बात यह है कि वनप्लस का नया बजट फोन 30 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि N Series उसके स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का नया हिस्सा बनने जा रही है। इसी जरूरत को देखते हुए कंपनी ने N Series को तैयार किया है। OnePlus के मुताबिक भारत में 18,000 से 25,000 रुपए का स्मार्टफोन सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाले बाजारों में से एक है। इस प्राइस रेंज में लाखों युवा हर साल नए स्मार्टफोन खरीदते हैं। कंपनी का कहना है कि आज के युवा यूजर्स ऐसे फोन चाहते हैं जो बैटरी, परफॉर्मेंस ...