कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर रविवार को 'एकांत की तलाश' संस्था के सहयोग से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से लेकर विभिन्न आयु वर्ग के कलाकारों ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कलाकारों ने पुरानी और नई फिल्मों के लोकप्रिय गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने इस अवसर पर 'बचना ऐ हसीनों', 'आफरीन आफरीन', 'आओ हुजूर तुमको सितारों पर ले चलूं', 'हमको हमीं से चुरा लो' और 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू' जैसे सदाबहार गीतों को अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुत किया। फिल्मी गीतों पर नन्हे कलाकारों की ऊर्जा से भरपूर नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कानपुर मेट्रो ने नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए 'शो योर टैलेंट' की शुरुआत की।

हिंदी हिन्दुस्...