कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। कानपुर मेट्रो ने बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर शो योर टैलेंट कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें रायमा डांस एकेडमी के कलाकारों ने नृत्य और संगीत संध्या से समां बांध दिया। इस दौरान आजा नचले..., काहे छेड़े मोहे..., मुझे माफ करना ओम साईं राम... जैसे फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों ने दिल को हजार बार रोका-रोका-रोका, बेकरार करके हमें यूं ना जाइए और सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं... जैसे सदाबहार गीतों को अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुत किया, जिन्हें यात्रियों ने काफी पसंद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...