रामगढ़, अप्रैल 23 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल के हिलव्यू स्टेडियम में महान विभूति बाबू कुंवर सिंह का विजयोत्सव समारोह के दौरान धूमधाम से मनाया गया। शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम रात 8 बजे तो चला। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बरका-सयाल के जीएम ऑपरेशन दिलीप कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में एसओपी अजय कुमार, मैनेजर अरुण कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बाबू कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर अपने संबोधन में दिलीप कुमार ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर अदम्य साहस और देशभक्ति की मिसाल कायम की। यह भी पढ़ें- सच में बड़े वीर और मर्दाना थे बाबू वीर कुंवर सिंह : प्रदीप कुमार सिंह स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए। उ...