घाटशिला, मार्च 31 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत अंतर्गत बालिगुमा में चल रहे 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का सोमवार को दधि महोत्सव के साथ समापन हो गया। यह संकीर्तन शुक्रवार को शुरू हुआ था और इन चार दिनों में संकीर्तन देखने के लिए हर दिन सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। संकीर्तन के दौरान खासकर महिला संप्रदाय की कीर्तन मंडली को लोगों ने काफी पसंद किया। आयोजन समिति के सदस्यों नें बताया कि इस वर्ष कई नामचीन कीर्तन मंडली भाग ले रहीं थीं। इनमें बांकुड़ा से माथुर दास गोस्वामी संप्रदाय और अनूप राय संकीर्तन संप्रदाय, पुरुलिया से बरुनपा राणा गायिका महिला संकीर्तन संप्रदाय, मिदनापुर से कृष्णा सखा महिला संकीर्तन संप्रदाय, लालगढ़ से पापटपुर जयगुरू महिला संकीर्तन संप्रदाय तथा घाटशिला से राजू दास संकीर्तन संप्रदाय शामिल हैं। संकीर्तन के दौरान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.