चाईबासा, मार्च 3 -- नोवामुंडी। बड़ाजामदा के व्यवसायी विजय सुल्तानिया के बेटे प्रिंस सुल्तानिया ने जेसीआई कोलकाता से चार्टर एकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है। बेटे की इस सफलता से पिता विजय सुल्तानिया और माता रेखा सुल्तानिया खासे उत्साहित हैं। प्रिंस सुल्तानिया के व्यवसायी चाचा मनोज सुल्तानिया ने बताया कि प्रिंस की प्रारंभिक शिक्षा बड़बिल सेंट मेरिज स्कूल से हुई है। अपनी आगे की पढ़ाई धनबाद के कमल कटेसरिया पब्लिक स्कूल से की। कमल कटेसरिया पब्लिक स्कूल से दसवीं की परीक्षा में सफलता के बाद वहीं पर राजकमल सरस्वती बिद्या मंदिर से प्लस टू किया। सोमवार को घोषित आईसीए की परीक्षा में उसने बेहतर अंक हासिल किया है। प्रिंस की बड़ी बहन प्रिंसी सुल्तानिया बेंगलुरु में कंप्यूटर इंजीनियर पद पर कार्यरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.