पीलीभीत, अप्रैल 14 -- बिलसंडा। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव में 30 लाख से बने बारातघर (सद्भावना लॉन) का विधायक विवेक वर्मा ने सोमवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक ने कहा, सामुदायिक भवन बनने से ग्रामीणों को बारात व अन्य आयोजनों के लिये अब बाहर जाने की जरूरत नही है। बोले, हर गांव में सरकार ऐसे ही भवन बनाएगी। प्रधान सचिन गंगवार ने विधायक के अलावा एडीओ पंचायत कृष्णा देवी का स्वागत किया। बताया कि पूरे ग्रामीणों की सुविधाओं के लिये हर चीज का ध्यान निर्माण के दौरान रखा गया है। इस मौके पर सचिव मो. इबरार, प्रमोद कुमार, जेई कुलदीप कुमार, महेश शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वजीरगंज में विधायक ने पीसीसी एवं नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...