झांसी, फरवरी 8 -- झांसी। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के जय मां भद्रकाली ग्रामीण क्रिकेट लीग क्लब के बैनर तले गांव पहाड़गंज, अटारन के मैदान क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि रोशन मोर ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। अध्यक्षता बंटी कुशवाहा ने की। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बड़ागांव एवं खिलारा टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ागांव ने निर्धारित ओवरों में 155 रन बनाए। जवाब में उतरी खिलारा की टीम 133 रनों पर ढेर हो गई। जिससे बड़ागांव की टीम ने 22 रनों से उद्घाटन मुकाबले जीता। मैच का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान नीरज कुशवाहा, दयाराम, महेश पांचाल, ललित, चंद्रभान, लखन, गोकुल, महेंद्र कुशवाहा, अरविंद, प्रकाश, प्रदीप, रोहित, सोनू, वीरू, अजय, प्रमोद, मुकेश, भूपेंद्र, प्रवेश, जितेंद्र, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.