फतेहपुर, जून 17 -- फतेहपुर। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत दो बसों का संचालन विभिन्न ग्रामीण मार्गों पर शुरू कराया गया है। ग्रामीणों को जिला मुख्यालय का आवागमन करने में आसानी हो सकेगी। बुधवार को इस योजना के तहत संचालित होने वाली बस को अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्राम परिवहन योजना के तहत फतेहपुर-बड़ागांव वाया शाह बहुआ के लिए 28 सीटर बस का संचालन शुरू कराया गया है। जिसे विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताते हैं कि यह बस बड़ागांव में नाइट स्टे करने के बाद सुबह आठ बजे बहुआ व शाह होते हुए फतेहपुर का आवागमन करेगी। दोनो ओर से यह बस तीन-तीन चक्कर लगाकर शाम को पुन: फतेहपुर से 06:10 बजे बड़ागांव के लिए पहुंचेगी जो शाम 07:35 बजे बड़ागांव पहुंचकर पुन: नाइट स्टे करेगी। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों को होने वाली पर...