लखीसराय, मार्च 27 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र को लेकर बड़हिया नगर समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों ओर मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से माहौल पूरी तरह अध्यात्मिक हो गया है। इस अवसर पर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों और माता के जागरण का आयोजन किया जा रहा है। मां चैती दुर्गा पूजा समिति, शर्मा टाल परिसर में इस वर्ष विशेष भक्ति संध्या का आयोजन किया गया है। समिति के अनुसार, जागरण कार्यक्रम में बेगूसराय के सुप्रसिद्ध भजन गायक सुधांशु कुमार गोलू अपनी पूरी टीम के साथ माता के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। उनके लोकप्रिय भजनों पर झूमने के लिए श्रद्धालु अभी से उत्साहित हैं। वहीं, सांस्कृतिक कला कुंज मंदिर इंदुपुर के परिसर में भी भक्ति की बयार बह रही है। यहां स्थानीय भजन गायकों द्वार...