लखीसराय, सितम्बर 2 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। अपराधी पुलिस गठजोड़ के खिलाफ 2 सितंबर 1977 को प्रदर्शन कर रहे निहत्थे लोगों पर पुलिस द्वारा किये गए बर्बरता पूर्वक गोलीबारी की घटना में शहीद हुए 7 लोगों (गौरी शंकर सिंह, संजय कुमार, सुनील कुमार, रामनंदन सिंह, रामचंद्र सिंह, इन्द्रदेव साव और राम सुरेश सिंह) को 49वीं वर्ष पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह भी पढ़ें- रामफल मंडल का शहादत दिवस राजकीय समारोह के रूप में मनाने का स्वागतश्रद्धांजलि का आयोजन स्थानीय ग्रामीण सह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामनुग्रह प्रसाद सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों द्वारा स्थानीय थाना के ही समीप स्थित शहीदी स्थल पर फूल माला अर्पित किए गए। सात शहीदों के याद में सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान न सिर्फ शहीद स्थल पर काले झंडे लगाकर बल्कि उपस्थित सभी ल...