मोतिहारी, जुलाई 8 -- अरेराज। मलाही थाना क्षेत्र के बड़हरवा गांव के पास के खेत से बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का अर्धनग्न हालत में शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बड़हरवा गांव के ही रहने वाले चंद्रकिशोर साह (40 वर्ष), पिता भुआली साह के रूप में हुई । मिला जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने खेत में शव देखा, जिसके बाद यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय मलाही थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मलाही थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। इसकी सूचना एफएसएल टीम को दी गयी। एफएसएल टीम ने घटना स्थल की जांच की। उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दी और मामले की छानबीन शुरू ...