बड़वान के दूसरी बार अध्यक्ष बने सियाराम
भभुआ, जून 24 -- अधौरा। प्रखंड क्षेत्र की बड़वान कला पंचायत के पैक्स का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान के बाद शाम छह बजे से मतगणना शुरू हुई और देर रात चुनाव परिणाम घोषित किए गए। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में हुई मतगणना के बाद बीडीओ द्वारा सियाराम यादव को अध्यक्ष के पद पर विजयी होने की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें सियाराम यादव को 338 मत, कृष्णा कुमार को 276 मत तथा शंकर खरवार को 262 मत प्राप्त हुए। इस तरह सियाराम की जीत 62 मतों से हुई। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने सियाराम यादव को जीत का प्रमाण पत्र दिया। सियाराम यादव ने दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।
शराब के साथ दंपती को किया गिरफ्तार भभुआ। ककरैत चेक पोस्ट के पास बाइक सवार पति-पत्नी को उत्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.