बड़गांव हत्याकांड में तीन आरोपी और गये जेल, अबतक 14 गिरफ्तार
चतरा, अगस्त 12 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। बड़गांव में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद आक्रोशित भीड़ द्वारा आरोपी इमरोज की हत्या किये जाने के मामले में टंडवा पुलिस ने तीन और नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया है। कांड संख्या 185/26 मे बड़गांव के अशोक कुमार, राहुल साव तथा प्रमोद कुमार का नाम शामिल हैं। इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा ने बताया कि इसके पहले 11 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.