चतरा, अगस्त 6 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। बड़गांव हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो हिदायत उल्लाह खान ने गुरुवार को टंडवा का दौरा किया। इस दौरान अपनी टीम के साथ आयोग के अध्यक्ष बड़गांव घटना स्थल गये। और मृतक इमरोज के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। बाद में मोमिन समुदाय को संबोधित करते हुए आयोग के अध्यक्ष मो हिदायतुल्लाह ने कहा कि इस हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों को शीघ्र गिरफ्तारी करने को कहा। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि इस कांड को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को सजा दिलवाया जायेगा। यह भी पढ़ें- Chatra News: डीएसपी के आश्वासन पर 24 घंटे बाद परिजनों ने लिया शव सरकार , कानून और संविधान पर भरोसा रखें।उन्होंने मोमिनों से ...