बड़गांव से दो किशोरियां लापता
दरभंगा, मई 29 -- गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियों के गायब होने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीया एक किशोरी गत दिनों अपनी सहेली से मिलने उसके पैतृक निवास बड़गांव गई हुई थी। वहां से दोनों के लापता होने की सूचना है। 18 वर्षीया दोनों किशोरियां आपस में सहेलियां हैं। बड़गांव थाने की पुलिस ने किशोरियों के लापता होने की सूचना पर अनभिज्ञता जाहिर की है। थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने पूछे जाने पर बताया कि लक्ष्मी या सरिता के परिजनों की ओर से उन्हें कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। अगल-बगल के थाने में कोई सूचना दी गई है तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.