बिहारशरीफ, मार्च 21 -- बड़गांव सूर्यपीठ में नहाय-खाय के साथ चैती छठ शुरू, कुव्यवस्था से श्रद्धालु बेहाल आस्था का महापर्व: चार दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन उमड़ी भीड़, शौचालय और पेयजल के लिए मची रही फजीहत फोटो : नालंदा, निज संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले बड़गांव सूर्यपीठ में बिहार ही नहीं, बल्कि यूपी और झारखंड समेत देश के कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं। लेकिन, आस्था के इस समागम में प्रशासनिक दावों की पोल खुलती नजर आई। कड़ाके की धूप के बीच श्रद्धालुओं को शौचालय और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। नहाय-खाय के दिन रविवार को व्रतियों ने सूर्य तालाब में स्नान कर अरवा चावल, कद्दू की सब्जी और चने की दाल का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.