बड़गांव में छठ मेले का भव्य आगाज, उमड़ा आस्था का सैलाब
बिहारशरीफ, मार्च 23 -- बड़गांव में छठ मेले का भव्य आगाज, उमड़ा आस्था का सैलाब नालंदा, निज संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के अवसर पर ऐतिहासिक नगरी बड़गांव में सोमवार को राजकीय चैती छठ मेले का ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने उद्घाटन किया। इस दौरान पूरा परिसर जय छठी मैया और भगवान भास्कर के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। मंत्री ने कहा बड़गांव धाम न केवल लोक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह एक महान शक्तिपीठ भी है। यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालु की मन्नतें पूरी होती हैं। सदियों से यहां भगवान भास्कर के चरणों में आशीर्वाद लेने की परंपरा रही है। न केवल छठ, बल्कि प्रत्येक रविवार को भी यहां सूर्य उपासकों की भारी भीड़ उमड़ती है। मेले में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य वार्ड पार्षद प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.