सहारनपुर, अप्रैल 11 -- देवबंद, संवाददाता। भाजपा ने संगठन का विस्तार करते हुए बडग़ांव मंडल के नए मंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। शुक्रवार को क्षेत्र के जडोदाजट गांव में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष पद पर रविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, अजब सिंह, धर्मवीर सिंह, अश्वनी त्यागी, शशिकांत त्यागी, राकेश कुमार, महामंत्री ऋषिपाल सिंह, मंगेश कुमार, मंडल मंत्री मनीष सैनी, अभिराज सिंह, अखिलेश कुमार, सुधीर राणा, आरती, गुरूवचन त्यागी, कोषाध्यक्ष पद की राकेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.