मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव से पुलिस ने सोमवार को पांच लीटर देसी शराब बरामद की। थानेदार रामकृष्ण परमहंस के बयान पर बड़कागांव निवासी ढोलन सहनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानेदार ने बताया कि सूचना मिली कि ढोलन सहनी अपने घर के पास नहर किनारे झाड़ी में देसी शराब छुपा रखी है। इसके बाद छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपित भाग गया। तलाशी के दौरान पांच लीटर देसी शराब बरामद की गई। थानेदार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...