रामगढ़, अप्रैल 22 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। जिले में बिजली की स्थिति को लेकर बड़कागांव और मांडू विधायक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पतरातू स्थित बड़कागांव विधायक के आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक रोशन लाल चौधरी व मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्मल महतो मौजूद थे। बैठक में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश दिया गया कि खराब ट्रांसफार्मरों को 48 घंटे के भीतर युद्ध स्तर पर बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके। साथ ही, आरडीएसएस व एमयूजेवाय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। टोकीसूद बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के सुचारू संचालन के लिए 200 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में आजसू जिला अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.