हजारीबाग, मार्च 5 -- बड़कागांव,प्रतिनिधि प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में होली की त्योहार बड़े ही हर्षोउल्लास ,उमंग और भाईचारे के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और गले मिलकर आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने होली उत्साह पूर्वक मनाया। होली के दिन सुबह से ही युवाओं की टोलियां ढोल, तासा झाल व डीजे साउंड में झूमते-नाचते नजर आए। कई स्थानों पर पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते-गाते हुए एक-दूसरे के घर पहुंचकर रंग-गुलाल लगाए।हालांकि कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाएं हुआ। लेकिन पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। त्योहार को लेकर प्रशासन व पुलिस कर्मी पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में नजर आए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या हुड़दंग को रोकने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.