बज़्म-ए-उर्दू सोसाइटी की काव्य गोष्ठी पांच सितंबर को
सीतापुर, सितम्बर 1 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर की प्रमुख साहित्यिक संस्था बज़्म-ए-उर्दू सोसाइटी की ओर से आगामी पांच शनिवार को एक शोक सभा और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संस्था के महासचिव खुश्तर रहमानी ने बताया कि यह कार्यक्रम ईशा की नमाज़ के बाद संस्था के मुख्य कार्यालय मिरदही टोला में संपन्न होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हाल ही में दुनिया से रुखसत हुईं साहित्यिक व सामाजिक हस्तियों के योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देना है। कार्यक्रम में ज़िया रहमानी, अहमद वसी, सय्यद ज़िया अलवी, सबा बाराबंकवी, महफ़ूज़ रहमानी, साजिद खैराबादी और क़मरुल हक़ ख़ां के सम्मान में काव्य रूपी श्रद्धांजलि पेश की जाएगी। यह भी पढ़ें- 5 और 6 को शहर में सजेगी गीत संगीत की महफिल संस्था के संस्थापक मस्त हफ़ीज़ रहमानी ने साहित्य प्रेमियों से समय पर पहुंचकर दिवंगत आत्माओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.