मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के तीनों ब्वॉयज हॉस्टल में छात्र नायकों की नियुक्ति कर दी गई है। विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने सेामवार को इसकी अधिसूचना जारी की। पीजी 1 हॉस्टल का सौरभ कुमार व चंदन कुमार, पीजी 2 का हरि कुमार यादव व सत्यम कुमार सहनी और पीजी 3 का छात्र नायक देवेश्वर कुमार और कौशल कुमार को बनाया गया है। छात्र नायकों को निर्देश दिया गया है कि वे हॉस्टल में अनुशासन बनाये रखने का काम करेंगे। यह भी पढ़ें- ब्वॉयज हॉस्टल में छात्र नायक नियुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...