ब्लौक रोड से किशोर गायब, एफआईआर दर्ज
बगहा, सितम्बर 4 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के ब्लॉक रोड से एक किशोर गायब हो गया है। घटना 2 सितम्बर की है। मामले में किशोर की दादी मठिया पीपरा निवासी गिरजा देवी ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौंपा है। आवेदन में उसने बताया है कि उसका पोता सुमन कुमार (13) घर से लापता हो गया। वह घर से कहकर निकला था कि ब्लॉक रोड में किसी काम से जा रहा है। शाम तक घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसे ब्लॉक रोड में देखा गया है। उसने आशंका जताई है कि उसके पोते को किसी ने अपहरण कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच पड़ताल करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
नाबालिग लड़की का अपहरण, एफआईआर दर्ज नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। वह अपने साथ आभूषण व नगद रुपए भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.