मेरठ, फरवरी 3 -- मेरठ। ब्लॉसम्स स्कूल में विद्यालय के 30वें स्थापना दिवस पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. जगप्रीत सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने सामूहिक सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय संस्थापक प्रधानाचार्य अविनाश सिंह अलग ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं संगीत प्रस्तुतियों से समा बांधा। विद्यालय की 30 वर्षों की यात्रा पर आधारित लघु चलचित्र भी प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र का आयोजन किया गया। छात्रों ने प्रश्न पूछे और मुख्य अतिथि से प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त किया। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित करते हुए ट्रॉफी प्रदान की गई। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.