गाजीपुर, जुलाई 31 -- गाजीपुर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र में गरीब तबके की आजीविका का सहारा बनी जीरामजी योजना (विकसित भारत-गारंटी फार रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण) में अपात्र भी सेंध मारी कर रहे हैं। अब इन अपात्रों को बाहर करने के लिए हर ग्राम पंचायत में सत्यापन किया जाएगा। प्रदेश के कई जनपदों में शिकायतों के आधार पर कराए गए सत्यापन में तमाम अपात्र पाए गए जॉब कार्ड धारकों को विभागीय पोर्टल पर टैग (ब्लैक लिस्टेड) किया गया है। इसे देखते हुए अब शासन के निर्देश पर जॉब कार्ड धारकों का ब्लॉक स्तर पर दोबारा सत्यापन कराया जाएगा। श्रम विभाग द्वारा कुछ वर्ष पहले कराए गए सर्वे के अनुसार जिले में करीब चार लाख से अधिक खेत मजदूर होने का अनुमान है। यह सभी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं और उनकी आजीविका कृषि और ग्रामीण विकास के कार्यों से जुड़ी है।...