गंगापार, मार्च 25 -- सहसों ब्लॉक स्तरीय आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन बुधवार को प्राथमिक विद्यालय थानापुर परिसर में किया गया। पांचवी कक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर पर स्थित विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सहसों वरुण कुमार मिश्रा द्वारा शिक्षकों की ड्यूटी उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लगाई गई थी। सुबह शिक्षक पहुंचकर कापियों को जांचने का कार्य शुरू कर दिया। शिक्षकों द्वारा एक दूसरे विद्यालय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...