अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की रोकथाम और समय पर पहचान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है। अब ब्लॉक स्तर पर एनसीडी क्लीनिक के माध्यम से मरीजों को जांच और परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे लोगों को छोटी-छोटी जांच के लिए जिला अस्पताल या बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इन क्लीनिकों में मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की नियमित स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही मरीजों को शुरुआती जांच, आवश्यक परामर्श और जीवनशैली में सुधार से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इन बीमारियों की समय पर पहचान होने से इनके गंभीर रूप लेने से पहले ही नियंत्रण संभव हो सकेगा। एनसीडी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में भी स...