बरेली, दिसम्बर 7 -- ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता विकास क्षेत्र आलमपुर जाफराबाद भमोरा में हुई। इसमें प्राथमिक, कंपोजिट प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं संविलयन विद्यालय से विभिन्न छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर सूरजभान कक्षा-चार प्राथमिक विद्यालय पालमपुर गोटिया से, कंपोजिट प्राथमिक स्तर पर मुदित कक्षा-पांच कंपोजिट टांडा से, उच्च प्राथमिक स्तर पर यश कक्षा-सात उच्च प्राथमिक विद्यालय पथरा से एवं संविलयन विद्यालय स्तर पर शिवा सिंह कक्षा-सात संविलयन विद्यालय कुसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशन प्राथमिक विद्यालय अख्तर नगर एवं आदित्य यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिकुनिया द्वितीय स्थान पर तथा कविता प्राथमिक विद्यालय वाहनपुर एवं अनुरुद्ध प्रताप सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर तृतीय स्थान पर रहे। सभी बच्चों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.