उरई, मार्च 16 -- कालपी। विकास खंड महेवा नगर कालपी के अंतर्गत निपुण भारत मिशन के तहत सोमवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन श्याम पैलेस सर्वोदय इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी व विशिष्ट अतिथि ज्ञानेंद्र मिश्रा रहे। मुख्य अतिथि आशीष चतुर्वेदी ने कहा निपुण भारत मिशन का उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को पढ़ने, लिखने व गणित की बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाना है। शिक्षकों, ग्राम प्रधानों और अभिभावकों से बच्चों की उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। विशिष्ट अतिथि ज्ञानेंद्र मिश्रा ने गांवों के विद्यालयों के सौंदर्यीकरण और बच्चों को बेहतर शिक्षा उप...