रामपुर, मार्च 25 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र भीतरगांव में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, नवाचार और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे कंपोजिट विद्यालय धनोरा की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर ने कहा कि शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने विद्यालयों में नवाचार अपनाने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने की। उन्होंने शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। संगोष्ठी में ग्राम प्रधानों...