ब्लॉक स्तरीय विद्यालय प्रबन्ध समिति का हुआ प्रशिक्षण
सीतापुर, मार्च 18 -- खैराबाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र खैराबाद में समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष तथा सचिव प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्र के द्वारा की गई जबकि संचालन प्राथमिक विद्यालय जैतीखेड़ा के शिक्षक ओमनी मिश्रा ने किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि जिन विद्यालयों में पैसा गया है उसको निकालकर जिस मद का गया है उसी के अनुसार उक्त कार्यों पर खर्च करके कार्यों को पूर्ण कराएं। जो कार्य कराया जाए उसका पंजिका में अंकन किया जाए और उसका संपूर्ण विवरण बैनर पर लिखवा कर दीवार पर लगवाया जाए। कक्षा एक दो तीन का शिक्षण कार्य विद्यालय के सबसे अच्छे शिक्षकों द्वारा ही करवाया जाए। प्राथमिक विद्यालय भागौतीपुर प्रथम के राहुल कुमार ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.