देहरादून, फरवरी 4 -- विकासनगर। ब्लॉक स्तरीय विज्ञान गणित क्विज में राइंका सेलाकुई के आदित्य नेगी और माही गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं एसजीआरआर इंटर कॉलेज सहसपुर के अनिकेत और सना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान गणित क्विज का आयोजन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत किया गया। जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डीपी थपलियाल ने किया। ब्लॉक स्तरीय विज्ञान गणित क्विज प्रतियोगिता में आठ माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा और क्विज परीक्षा में विज्ञान और गणित के प्रश्नों को पूछा गया। जिसमें पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई के आदित्य नेगी और माही गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री गुरु राम राय इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.