महाराजगंज, दिसम्बर 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक के रतनपुर में स्थित विश्वम्भर नाथ जनता इण्टर कालेज में ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कम्पोजिट खैराटी के प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सम्मानित किया। ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता बीईओ हेमन्त कुमार मिश्र के नेतृत्व में हुई। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैराटी कम्पोजिट के रामकेश गौड़ कक्षा 8 ने प्रथम श्रेणी का स्थान प्राप्त किया। साथ ही खुशी कक्षा 8 ने चौथा व आलिया खातून कक्षा 6 ने भी बीसवां स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक शकीला बानो, राकेश सिंह, पूनम गुप्ता, कुलेश कुंवर, अनुदेशक पूजा कसौधन, शिक्षामित्र सुरेन्द्र मणि त्रिपाठी तथा रसोइया खुड़बुड़, सुमित्रा, निरंजना, विन...