कौशाम्बी, मार्च 9 -- बीआरसी मंझनपुर में छह मार्च से चल रहा ब्लॉक स्तरीय प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान बच्चों से जुड़े विभिन्न मामलों में विस्तार से जानकारी की देते हुए प्रशिक्षित किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर सोनी केशरवानी, सम्पूर्णानंद केशरवानी, काशीलाल, फरहत नसीर ने शिक्षकों को एसएमसी का उद्देश्य एवं अपेक्षाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा बाल अधिकार एवं संरक्षण, नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 तथा उत्तर प्रदेश नि:शुल्क शिक्षा और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली 2011 का परिचय, विद्यालय प्रबंध समिति की संरचना, गठन, कार्यकाल एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.