बुलंदशहर, मार्च 16 -- विकासखंड कार्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ब्लॉक स्तरीय गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे। ब्लॉक प्रमुख पति एवं पूर्व गन्ना समिति अध्यक्ष सुनील यादव, सांसद प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र यादव, धर्मेंद्र तेवतिया आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बच्चों को गणित के प्रश्न हल करने के लिए 2 घंटे का निश्चित समय दिया गया। प्रतियोगिता में लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप 200 विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में चयनित किया गया। प्रथम श्रेणी के 80 विद्यार्थियों को स्मार्ट रिस्ट वॉच, गोल्ड मेडल तथा चॉकलेट बास्केट देकर सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय और तृतीय श्रेणी के 120 विद्यार्थि...