पीलीभीत, मार्च 19 -- पूरनपुर। सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर नौ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान लाभार्थियों को कई तरह के प्रमाणपत्र भी दिए गए। विधायक ने सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारें में बताया। कार्यक्रम में दैवीय आपदा राहत, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूलेख खतौनी सुधार, आंगनवाड़ी और सर्व शिक्षा अभियान समेत विभिन्न योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान ने स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली और लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान कार्ड योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रभारी बी...