ब्लॉक शिव मंदिर में भक्ति भाव से प्रारंभ हुआ रामधुन का संकीर्तन सह अनुष्ठान
मुंगेर, मई 12 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामधुन का धार्मिक अनुष्ठान धार्मिक भाव के साथ प्रारंभ हुआ। पंडित मनोज कुमार मिश्रा के वेद मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक कर्मकांड के उपरांत रामधुन के धार्मिक अनुष्ठान सह संकीर्तन प्रारंभ हुआ। जय श्रीराम और हरे राम, हरे कृष्ण की जयघोष के बीच रामनाम का संकीर्तन प्रारंभ हुआ। इस मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जूली कुमारी ने बताया कि समाज की सुख समृद्धि और जनहित की कामना को लेकर यह धार्मिक आयोजन सह रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्षों बाद प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित शिव मंदिर में रामधुन का धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर लोगों में काफी खुशी और उत्साह का माहौल है। इस मौके पर सुजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.