मुंगेर, मई 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामधुन का धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होगा। रामधुन के धार्मिक अनुष्ठान को लेकर विशेष तैयारी की गई है। मंगलवार की सुबह विधिवत पूजा अर्चना के बाद रामधुन का अखंड संकीर्तन प्रारंभ होगा। उपरोक्त बातों की जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जूली कुमारी ने देते हुए बताया कि समाज की सुख समृद्धि और जनहित की कामना को लेकर यह धार्मिक आयोजन सह रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्षों बाद प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित शिव मंदिर में रामधुन का धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होगा। यह भी पढ़ें- ब्लॉक शिव मंदिर में आज से प्रारंभ होगा रामधुन का संकीर्तन सह अनुष्ठान एमओ जूली कुमारी ने बताया कि चौबीस घंटे के रामधुन के समापन के उपरांत महाप्...