नैनीताल, जून 26 -- भीमताल। ब्लॉक रोड पर पिछले कुछ समय से अधूरा पड़ा टाइल्स लगाने का काम शुक्रवार से दोबारा शुरू हो गया है। लगभग 150 मीटर क्षेत्र में रामलीला स्टेज तक टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने बताया कि टाइल्स निर्माण के साथ ही ब्लॉक कार्यालय तक सड़क के डामरीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। उन्होंने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित एवं विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है, जिससे भीमताल क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- ब्लॉक रोड में टाइल्स लगाने का काम दोबारा शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...