चंदौली, जनवरी 10 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन शहाबगंज में ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम) के पद पर तैनात अब्दुल कादिर पर वित्तीय अनियमितता, सरकारी धन का गबन करने के आरोप लगा है। शिकायत के बाद विभागीय जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर शनिवार को शहाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। शहाबगंज में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अब्दुल कादिर का बीएमएम के पद पर नियुक्ति है। वही उनके कार्य क्षेत्र में प्रगति प्रेरणा महिला संकुल समिति से जूड़े समूह भी थे। जिसकी शिकायत समूह कि महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों से किया था। शिकायत मिलने पर बीएमएम अब्दुल कादिर को जिला मुख्यालय से सम्बद्ध कर जांच शुरू कर दिया गया। जांच के दौरान विभिन्न समूहों से लगभग 5 लाख रुपए का गबन करना पाया...