गंगापार, फरवरी 21 -- ब्लॉक परिसर स्थित त्रिवेणी सभागार में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक भर के सफाई कर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रहे भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह लल्ले ने कहा कोई भी विकास का कार्य हो उसमें सफाई कर्मियों की अहम भूमिका होती है। इन्हीं की मेहनत और लगन से किए गए कार्य से चार चांद लगता है। हंडिया ब्लॉक के कायाकल्प में यहां पर तैनात सफाई कर्मचारियों की अग्रणी भूमिका रही है। आयोजन में वीडियो राजेश कुमार, एडीओ सुदामा गावड़े, पूर्व प्रधान पवन यादव, कमलेश सिंह, प्रभाकर सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.