ब्लॉक में सभागार का भूमि पूजन हुआ
सुल्तानपुर, अप्रैल 29 -- चांदा, संवाददाता। विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक परिसर में बुधवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार एवं मीडिया कक्ष का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित कर क्षेत्र के पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री अरुण जायसवाल एवं जिला सहकारी बैंक सुलतानपुर के अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया है। मीडिया कक्ष बनने से पत्रकारों को खबर संकलन में सुविधा होगी और ब्लॉक की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार भी बेहतर होगा। यह भी पढ़ें- हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.