ब्लॉक में पहुंची एंटी करप्शन टीम, कर्मचारियों से पूछताछ
फतेहपुर, अगस्त 7 -- हथगाम। ब्लॉक हथगाम में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए प्रयागराज की एंटी करप्शन टीम शुक्रवार को एक बार फिर ब्लॉक परिसर पहुंची। टीम ने कई घंटे तक जांच-पड़ताल की, कर्मचारियों से पूछताछ की और घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। बता दें कि एंटी करप्शन टीम ने एक सप्ताह पहले कम्प्यूटर आपरेटर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामले की जांच के लिए प्रयागराज एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव और इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ब्लॉक कार्यालय पहुंची। टीम ने मामले की विवेचना करते हुए घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई। घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और पूरे परिसर की वीडियोग्राफी भी कराई, ताकि घटनास्थल से जुड़े तथ्यों का दस्तावेजीकरण किया जा सके। जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.