कन्नौज, अप्रैल 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र में संचालित 19 गौशालाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों को अब ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। इससे गौशालाओं की बेहतर निगरानी और व्यवस्थित देखभाल संभव हो सकेगी। खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गौशालाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे ब्लॉक कार्यालय से जोड़े जाने का यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गौशालाओं में गौवंशों की सुरक्षा, चारे-पानी की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरों को ब्लॉक कार्यालय से लिंक किया जाएगा। इससे किसी भी अनियमितता या समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। इस कार्य की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत ललितकांत द्विवेदी और एडीओ आईएसबी अनिल कुमार को सौंपी गई है। दोनों अधिकारी जल्द ही गौशालाओं का दौरा कर कैमरों की स्थिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.