गंगापार, फरवरी 25 -- सहसों विकासखंड कार्यालय पर बुधवार शिक्षक संगठनों की अगुवाई में अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर टीईटी का विरोध किया। उनका कहना है कि जब तक अन्यायपूर्ण ढंग से लागू किए गए टीईटी की अनिवार्यता को हटाया नहीं जाएगा। तब तक सभी शिक्षक चरणबद्ब तरीके से इसका विरोध करते रहेंगे। गुरुवार को टीईटी के विरोध में जिला मुख्यालय पर शिक्षकों के धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस मौके पर महिला शिक्षक संघ अध्यक्ष शिखा पांडेय, फूलपुर जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष संतोष जायसवाल समेत भारी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...