ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील
सुल्तानपुर, मई 31 -- करौंदीकला, संवाददाता । ब्लॉक मुख्यालय को पौराणिक तीर्थ स्थल बिजेथुआ महावीरन से जोड़ने वाला लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग पिछले एक दशक से बदहाली का शिकार बना हुआ है। सड़क की जर्जर हालत के चलते प्रतिदिन हजारों राहगीरों और सैकड़ों वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि यह मार्ग अब दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। यह संपर्क मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो ब्लॉक मुख्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक संसाधन केंद्र, विकासखंड कार्यालय, जीजीआईसी कॉलेज, जूनियर हाई स्कूल और प्राथमिक विद्यालय को आपस में जोड़ता है। प्रतिदिन लगभग 5000 से अधिक लोग और 1000 से अधिक वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, जबकि करीब 2000 छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से अपने शिक्षण संस्थानों तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.